पिता की जान के लिए गिड़गिड़ाई 3 बेटियां, हाथ-पैर जोड़कर पड़ोसी से कहा- मेरे पापा को जिंदा छोड़ दो

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली एनसीआर के नोएडा में मामूली कहासुनी पर एक नाबालिग लड़के ने बेटियों के सामने उनके पिता को चाकू से गोद दिया. चाकू के हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. घायल की बेटियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया है.

घटना नोएडा के थाना-113 इलाके के सोरखा गांव की है. गांव के मूलचंद यादव के मकान में मजीदुल अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है. मजीदुल की बेटी शिवली खातून ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विष्णु की उसके पिता से मामूली बात पर कहासुनी हो गई. रात करीब 12 बजे विष्णु ने उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिस वक्त विष्णु ने हमला किया, उस दौरान घर पर शिवली और उसकी एक बहन मौजूद थी. पिता पर हमला होने पर उन्होंने शोर मचा दिया.

चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

मामूली कहासुनी पर विष्णु इतना गुस्से में आ गया कि उसने मजीदुल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. अचानक हुए हमले से मजीदुल ने बचने की कोशिश की, लेकिन विष्णु ने मजीदुल पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया. हमले में मजीदुल के पेट और पैर में चाकू लगे. मजीदुल को इलाज के लिए नोएडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विष्णु को हिरासत में ले लिया.

पढ़ें  जमीनी विवाद में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना के बारे में एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि मामूली झगड़े में कहासुनी हुई. इसके बाद नाबालिग लड़के ने मजीदुल पर चाकू से वार किया. मजीदुल के एक चाकू पेट में लगा है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पीड़ित की हालत ठीक है. आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई चल रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment