रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए बोले-हमें इसकी चिंता नहीं होगी…

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत ने भारत अफगानिस्तान (IND vs AFG) को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। 16 चौकों और पांच छक्कों से सजी रोहित की 131 रन की आतिशी शतकीय पारी ने भारत को 15 ओवर मैच में जीत दिला दी। इस पारी के दौरान रोहित ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का भी रोहित के ही नाम हो गया है।

रोहित ने जीत के बाद क्या-क्या कहा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वे रिकॉर्ड के बारे में अधिक नहीं सोचते क्योंकि उन्हें पता है कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए मैं खुद का समर्थन कर रहा था। जानता था कि एक बार जब मैं अपनी नजरें जमा लूंगा तो विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी। विश्व कप में शतक बनाना खास होता है। इसे लेकर बहुत खुश हूं।’

भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि मुझे पता है कि अभी बहुत आगे जाना है और अपनी एकाग्रता नहीं खोनी है जो जरूरी है। मैं जानता हूं कि टीम को अच्छी शुरुआत देना और जहां तक संभव हो अच्छी स्थिति में पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने कुछ समय से किया है और मुझे पसंद है। जब यह काम करता है तो अच्छा लगता है।

पढ़ें  बाल पकड़कर घसीटा गया, बंदूक से चेहरे पर किया गया बार-बार वार, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

पाकिस्तान से टक्कर पर भी बोले

भारत को अपने अगले मैच में अब 14 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है और रोहित ने कहा कि वह इसे किसी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच में भी इसी तरह खेलना चाहते हैं। बाहरी चीजों की चिंता नहीं करना चाहता। हम प्रत्येक मैच को इसी तरह देखेंगे।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment