झांसी में वैन से कूद कर भागे 3 कैदी, 11 पुलिसवालों पर केस दर्ज, सामने आया Video

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 7 में से 3 कैदियों के पुलिस के व्यापक इंतजाम के बावजूद वैन से निकल भागने के मामले में दोषी पाए गए 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए देर रात बताया कि रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 7 में भी 3 कैदियों के फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच की गई थी। जांच में इस मामले में 8 पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है और इसके बाद 3 सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कांस्टबेल और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

कैदियों के फरार होने के मामले में जीआरपी थाने में दर्ज कर लिया गया है मुकदमा

एसएसपी ने बताया कि रेलवे कोर्ट से कैदियों के फरार होने के मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन फरार कैदियों की धरपकड के लिए झांसी जनपद पुलिस की दो टीमों के साथ-साथ जीआरपी की एक टीम और स्वाट पुलिस की टीम भी मिलकर काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में झांसी पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी जब मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 7 में से 3 कैदी पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर वैन से निकल भागे थे।

इस मामले में 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश कर दिए हैं जारी

पढ़ें  मकान मालिक ने नहीं चलाने दिया पंखा… टेंशन में छात्र ने लगा ली फांसी

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे जब खंगाले तो कैदियों के निकल भागने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई। इस वीडियो फुटेज के लीक होने और तेजी से वायरल होने के बीच एसएसपी ने कैदियों की सुरक्षा में लगाए गए 12 में से 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment