72 खिलाड़ियों पर खर्च हुए 467.95 करोड़, ऋषभ पंत सबसे महंगे भारतीय तो जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी; जानें कौन कितने में बिका

Sanchar Now
6 Min Read

आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों पर 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और नीलामी के पहले दिन उन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई. जबकि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा. ऐसे में अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा.

वेंकटेश अय्यर के लिए इतनी बड़ी बोली के लिए किसी को उम्मीद नहीं रही होगी. युज़वेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को भी 18 करोड़ की बड़ी राशि के साथ पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. चहल अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं. इस सीज़न में लखनऊ और पंजाब दोनों को नए कप्तानों की ज़रूरत थी, और पंत और श्रेयस इन भूमिकाओं को निभा सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आईपीएल 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली को भी पार कर लिया है.

पहले दिन नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्स में सबसे अधिक पैसा है. बेंगलुरु के पर्स में 30.65 करोड़ रुपये बचे हैं और उनके पास तीन आरटीएम भी बरकरार हैं. जबकि पहले दिन मुंबई इंडियंस ने सबसे कम खिलाड़ियों को खरीदा. मुंबई ने सिर्फ चार खिलाड़ी खरीदे, जिसमें ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं, जो अब तक उनके लिए एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं. पंजाब किंग्स जो नीलामी में सबसे अधिक पर्स के साथ उतरी थी, उसने अय्यर, चहल, अर्शदीप, मैकवेल, वढेरा, व्यशांक सहित अन्य खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया.

पढ़ें  फाइनल में पहुंचने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बोले- आज का दिन...

यहां देखें पहले दिन बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

पहले सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स

  • अर्शदीप सिंह- 18 करोड़- पंजाब किंग्स
  • कगिसो रबाडा – 10.75 करोड़ – गुजरात टाइटंस
  • श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़- पंजाब किंग्स
  • जोस बटलर- 15.75- गुजरात टाइटंस
  • मिचेल स्टार्क- 11.75 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
  • ऋषभ पंत- 27 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स

दूसरे सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स

  • मोहम्मद शमी – 10 करोड़ -सनराइजर्स हैदराबाद
  • डेविड मिलर- 7.50 करोड़- लखनऊ सुपर जांयट्स
  • यजुवेंद्र चहल- 18 करोड़- पंजाब किंग्स
  • मोहम्मद सिराज- 12.25 करोड़- गुजरात टाइटंस
  • लियाम लिविंगस्टोन- 8.75 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • केएल राहुल – 14 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स

बल्लेबाज भी चमके 

  • हैरी ब्रूक- 6.25 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
  • एडन मार्करम – 2 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
  • डेवेन कॉन्वे- 6.25 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • राहुल त्रिपाठी- 3.4 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • जेक फ्रैजर-मैक्गर्क – 9 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स

ऑल-राउंडरों में वेंकटेश अय्यर ने चौंकाया

  • हर्षल पटेल- 8 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
  • रचिन रवींद्र – 4 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • रविचंद्रन अश्विन- 9.75 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • मार्कस स्टोइनिस – 11 करोड़- पंजाब किंग्स
  • मिचेल मार्श – 3.4 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
  • ग्लेन मैक्सवेल- 4.2 करोड़- पंजाब किंग्स

विकेटकीपरों पर हुई पैसों की बारिश

  • क्विंटन डी कॉक- 3.6 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • फिल सॉल्ट- 11.5 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • रहमानुल्लाह गुरबाज- 2 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • ईशान किशन – 11.25 करोड़- सनराइडर्स हैदराबाद
  • जितेश शर्मा – 11 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा

  • जोश हेडलवुड- 12.5 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • प्रसिद्ध कृष्णा- 9.5 करोड़- गुजरात टाइटंस
  • आवेश खान- 9.75 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
  • एनरिक नार्तजे- 6.5 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • जोफ्रा आर्चर- 12.5 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
  • खलील अहमद- 4.8 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • टी नटराजन- 10.75 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
  • ट्रेंट बोल्ट- 12.5 करोड़- मुंबई इंडियंस
पढ़ें  एक घंटा है, जो करना है..., ऋषभ पंत ने खोल दिए टीम इंडिया के बड़े राज; रोहित पर भी दिया बयान

फिरकी गेंदबाज भी हुए मालामाल

  • महेश थीक्षाना- 4.40 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
  • राहुल चाहर- 3.20 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
  • एडम जम्पा- 2.40 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
  • वानिन्दु हसरंगा- 5.25 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
  • नूर अहमद- 10 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स

अनकैप्ड बल्लेबाज बने करोड़पति

  • अथर्व तायडे- 30 लाख- सनराइजर्स हैदराबाद
  • नेहल वढेरा- 4.20 करोड़- पंजाब किंग्स
  • अंगकृष रघुवंशी- 3 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • करुण नायर- 50 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
  • अभिनव मनोहर- 3.20 करोड़- सनराइडर्स हैदराबाद

अनकैप्ड ऑलराउंडर भी बिके

  • निशांत सिंधु- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
  • समीर रिज़वी- 95 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
  • नमन धीर- 5.25 करोड़- मुंबई इंडियंस
  • अब्दुल समद- 4.20 करोड़- लखनऊ सुपर जांयट्स
  • हरप्रीत बरार- 1.50 करोड़- पंजाब किंग्स
  • विजय शंकर- 1.2 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
  • महिपाल लोमरोर- 1.70 करोड़- गुजरात टाइटंस
  • आशुतोष शर्मा- 3.80 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
  • कुमार कुशाग्र- 65 लाख- गुजरात टाइटंस

अनकैप्ड विकेटकीपर

  • रॉबिन मिंज- 65 लाख- मुंबई इंडियंस
  • अनुज रावत- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
  • आर्यन जुयाल- 30 लाख- लखनऊ सुपर जांयट्स

अनकैप्ड तेज गेंदबाज

  • विष्णु विनोद- 95 लाख- पंजाब किंग्स
  • रसिख सलाम डार- 6 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • आकाश मेधवाल-1.2 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
  • मोहित शर्मा- 2.20 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
  • व्यशाक विजयकुमार- 1.80 करोड़- पंजाब किंग्स
  • वैभव अरोड़ा- 1.80 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • यश ठाकुर- 1.60 करोड़- पंजाब किंग्स
  • सिमरजीत सिंह- 1.50 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद

अनकैप्ड स्पिनर

  • सुयश शर्मा- 2.60 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • कर्ण शर्मा- 50 लाख- मुंबई इंडियंस
  • मयंक मार्कण्डे- 30 लाख- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • कुमार कार्तिकेय सिंह- 30 लाख-राजस्थान रॉयल्स
  • मानव सुथार- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment