कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने की पुष्टि, इंदौर शो भी हुआ पोस्टपोन

Sanchar Now
3 Min Read

एक्टर और कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में राजू का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनके को-स्टार कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर शेयर की। उन्हें और राजीव को 23 अगस्त को इंदौर में परफॉर्म करना था। हालांकि, जब वे फ्लाइट में बैठे, तो उन्हें राजीव के पिता के निधन के बारे में पता चला और उन्हें तुरंत वापस लौटना पड़ा।

इस दुखद खबर के बाद ऑर्गनाइजर्स और कृष्णा अभिषेक ने मध्य प्रदेश में होने वाले शो को टालने का फैसला किया है। वहीं, राजीव ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और उनके पिता की मौत की वजह का भी अभी पता नहीं चला है।

कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इवेंट

आयोजकों के शेयर किए गए एक वीडियो में, कृष्णा अभिषेक ने फैन्स को राजीव ठाकुर के पिता के निधन के बारे में बताया और घोषणा की कि इंदौर शो को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने हिंदी में कहा, ‘मैं अभी-अभी इंदौर पहुंचा हूं। मुझे आपके साथ एक दुखद खबर शेयर करनी है। जब हम इंदौर के लिए उड़ान भर रहे थे, तभी राजीव ठाकुर, जिन्हें मेरे साथ परफॉर्म करना था, उनके पिता का निधन हो गया।’

कृष्णा ने लोगों से की गुजारिश

कृष्णा ने आगे कहा, ‘यह उनके, मेरे और पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर है। जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि वे थोड़ा सब्र रखें, क्योंकि हम इवेंट को री-शेड्यूल कर रहे हैं और जल्द ही नई तारीख का ऐलान करेंगे।’

पढ़ें  'पुष्पा 2' की आंधी में उड़े 'गदर 2'-'बाहुबली' के रिकॉर्ड, 500 करोड़ कमाने वाली बनी सबसे तेज फिल्म

इवेंट के ऑर्गनाइजर्स का बयान

वहीं, इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने एक बयान में कहा, ‘भारी मन से, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्हें इवेंट के लिए टिकट बुक करने पर परेशानी हुई। कुछ अनचाहे हालात की वजह से हमने इवेंट को टालने का फैसला किया है। जिन लोगों ने अपनी सीटें बुक की थीं, उन्हें टिकट के पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। हम वादा करते हैं कि जल्द ही नई तारीखों के साथ वापस आएंगे और इस इवेंट को फिर से आयोजित करेंगे। हमें खेद है। हम आभारी हैं। और हम जल्द ही वापस आएंगे।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment