UP में 5 IAS अधिकारियों का तबादला, ACS वित्त से हटाए गए प्रशांत द्विवेदी, कानपुर के कमिश्नर का भी ट्रांसफर

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 5 सीनियर IAS अफसरों का तबादला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया। अब दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला हुआ है। राजशेखर को अब सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है और उनकी जगह पर कानपुर के नए कमिश्नर लोकेश एम. होंगे। वहीं सहारनपुर के नए कमिश्नर यशोद त्रषिकेश भास्कर को बनाया गया है।

इन 5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला:

– कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला
– लोकेश एम कानपुर के नए कमिश्नर बने
– दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज
– एसीएस वित्त प्रशांत द्विवेदी हटाये गए
– यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर कमिश्नर बने
– सचिव कृषि बनाए गए राजशेखर।

पढ़ें  कानपुर में कार से कुचला मासूम तुरंत खड़ा होकर चलने लगा, वीडियो कर देगा हैरान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment