Noida News: 8वीं मंजिल से गिरा 5 साल का बच्चा; कमरे में सोते रहे माता-पिता, पुलिस खोज रही कैसे हुआ हादसा?

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के नोएडा की हाई राइज सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सुबह करीब 6 बजे खेलते समय एक 5 साल का मासूम सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिर गया. नीचे गिरने के बाद बच्चे की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में सुबह 5:50 मिनट पर एक बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था. खेलते-खेलते बच्चा 8वीं मंजिल से नीचे जा गिरा. परिजनों ने देखा तो तुरंत दौड़े और बच्चे को आनन-फानन में कैलाश अस्पताल ले गए. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

घटना के समय सो रहे थे घर के लोग

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे. बच्चा कभी-कभी जल्दी उठकर अकेले खेलता रहता था. शुक्रवार की सुबह भी बच्चा जल्दी जाग गया और घर में खेलने लगा. इसी दौरान बच्चा बालकनी में पहुंच गया. वहां काफी देर तक वह खेलता रहा.

खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गया था बच्चा, गिर गया नीचे

बालकनी में लगी ग्रिल में गमले के लिए गैप था. वहीं से बच्चा नीचे जा गिरा. आठवीं मंजिल से गिरने के बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से पूरी सोसायटी में मातम पसरा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना सेक्टर 113 पुलिस टीम सोसायटी में पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस इस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है.

पढ़ें  नोएडा में जुबैर ने लड़की से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो... अब वायरल करने की धमकी देकर बना रहा मतांतरण का दबाव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment