IHGF दिल्ली मेले के 55 वे संस्करण का होगा आयोजन, 110 से भी ज्यादा देशो के खरीददार होंगे शामिल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने इंडियन हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली मेले के 55 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 15 मार्च से 19 मार्च 2023 तक किया जाएगा। इस फेयर में 110 से अधिक देशों के विदेशी खरीददार (बायर) शामिल होंगे वही 16 हॉल और 900 स्थाई शोरूम के साथ 3000 से ज्यादा प्रदर्शक अपने उत्पादों को का प्रदर्शन करेंगे।

ईपीसीएस के अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा ने बताया कि अपने स्प्रिंग संस्करण में आईएचजीएफ दिल्ली मेला कहीं ज्यादा दिव्य और भव्य रूप में पेश होने को तैयार है। यह शो 16 विशाल हॉल में आयोजित होगा। हाल ही में घोषित पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (पीएम विकास) योजना पर भी उन्होंने अपने विचार रखते हुए बताया कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारो, विश्वकर्मा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह एक अच्छी पहल है जो उपकरणों का उपयोग करके अपने हाथों से काम करते हैं उनके द्वारा बनाई गई कला और हस्तशिल्प आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती है। यह कारीगरों के आत्मनिर्भर बनकर भारत के दृष्टिकोण में योगदान देगी।

इन उत्पादकों का होगा प्रदर्शन

आईएचजीएफ दिल्ली मेले में उत्पादकों के वर्गीकरण के हिसाब से हाउस वेयर हाउस, फर्नीचर, फर्नीचर उपहार और सजावट, लैंप और लाइटिंग, क्रिसमस और उत्सव की सजावट, फैशन ज्वेलरी और एक्सेसरीज, स्पा और वैलनेस, कालीन बॉथरूम एक्सेसरीज, गार्डन एक्सेसरीज, एजुकेशनल टॉयज और गेम्स, हस्तनिर्मित कागज उत्पाद, स्टेशनरी और लेदर के बैग शामिल है। इस बार हस्तशिल्प और उपहार उत्पादकों की एक नई श्रंखला के साथ सामूहिक रूप से एक ही मंच पर सोच समझकर बनाई गई है अवधारणा और उत्पादकों का एक पूरा स्पेक्ट्रम पेश किया जाएगा।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण की 79वी बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2041 को मिली मंजूरी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

इन देशो के विदेशी खरीददार होंगे शामिल

ईपीसीएस के महानिदेशक और चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली मेले में भारी संख्या में विदेशी खरीदार शामिल होंगे जिनमें थोक व्यापारी वितरक चयन स्टोर डिपार्टमेंटल स्टोर खुदरा विक्रेता मेल आर्डर कंपनियां ब्रांड मालिक घर खरीदने वाले और डिजाइनर शामिल है इनमें यूनाइटेड किंगडम संयुक्त राज्य अमेरिका कनाडा जर्मनी फ्रांस स्पेन नॉर्वे इटली स्वीडन तुर्की नीदरलैंड बेल्जियम पोलैंड ब्राजील जापान ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड सऊदी अरब सिंगापुर कुवैत मलेशिया सहित 110 देशों से अधिक के विदेशी खरीदार शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment