300 करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स के साथ 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, विदेशो में करते थे सप्लाई

Sanchar Now
5 Min Read

सूरजपुर में बनाई थी प्रयोगशाला, स्वाट, एसओजी व बीटा पुलिस ने किया भंडाफोड़

 

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर की स्वाट टीम, एसओजी टीम और ग्रेटर नोएडा की संयुक्त टीमो ने 200 करोड़ रुपये की नार्कोटिक्स व कैमिकल रॉ मैटेरियल बरामद किया है। जिसमे लगभग 100 करोड़ रुपये की और नारकोटिक्स प्रयोगशाला बरामद की है। पुलिस ने 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। 46 किलो मेथाफीटामाइन ड्रग तैयार की है। एक कार, 4 मोबाइल सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इतिहास में ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है पुलिस का दावा है कि यह ऐतिहासिक बरामद की है। जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपए की नारकोटिक्स एमडीएमए मेथ्स है। इसके अलावा भारी मात्रा में केमिकल और राम मेटीरियल भी बरामद किया गया जिसमें लगभग 100 करोड रुपए की नारकोटिक बन सकती है।

इसके साथ ही पुलिस ने अफ्रीकी मूल के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूरजपुर थाना क्षेत्र के थीटा TA 2 शर्मा मकान नम्बर 278 से ड्रग्स बनाने की लैब से भारी मात्रा में समान बरामद किया है। थाना बीटा 2 पुलिस ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को डाढ़ा गोल चक्कर से एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य नागरिकों को गिरफ्तार किया व लैब से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया।

गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन हावड़ा जिले में 10 विश्वविद्यालय और करीब 150 शिक्षण संस्था में देश भर में तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट नोएडा ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे हैं दुनिया के 50 से ज्यादा मुल्कों के छात्र-छात्राएं जिले में है इंटरनेशनल टैक्स माफिया और रैकेट कि इन पर नजर रहती है यूनिवर्सिटी और तमाम शिक्षण संस्थानों को राम शिक्षण संस्थानों को ड्रग्स माफिया ने बाजार बना रखा है गौतम बुध नगर पुलिस का यह एक्शन 10 माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई है।

पढ़ें  मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए किया गया जागरूक

गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारी मात्रा में 40 किलो मेथाफीटा माइन ड्रग्स बरामद की है। जिसको तैयार हो जाने पर इसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए है इसके साथ ही 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह गिरोह संरक्षक की सप्लाई भारत सहित अन्य देशों को भी करते थे और क्रिप्टोकरंसी सहित अनेक माध्यमों से धन अर्जित करते थे। इतनी भारी मात्रा में यहां पर ड्रेस मिलने के बाद पुलिस इनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है इसके साथ ही भारतीयों के बिना यह नेटवर्क चलाना संभव है इस ग्रुप में कितने भारतीय जुड़े हुए हैं इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है इनके पास से भारी मात्रा में मिले सामान से इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के अलावा कितने स्थानों पर इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है।

 

इन 9 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की गई ड्रेस के साथ अफ्रीकी मूल के 9 नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें अंदुदुम इम्मानुएल (anudum emmanuel), अजोकु उबाक (ajoku ubaka), दमिएल अजुह (damiel azuh), ड्रामेमोमद (dramemomd), लेवी उज़ोचुकव (levi uzochukw), जैकब मफिएले (jacob emefiele), कोफी (kofie), चिड़ी इजिअगवा (chidi ijiagwa) और अजोकु कलेची (ajoku klechi) को गिरफ्तार किया है यह सभी अफ्रीकी मूल के नागरिक हैं जो वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहते थे।

प्रयोगशाला से यह सामान हुआ बरामद

पढ़ें  हीरो मोटर्स कंपनी पर हुआ बड़ा हादसा बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

इनके पास से पुलिस ने 22 किलो 275 ग्राम एमडीएमए सफेद पाउडर 11 किलो 575 ग्राम तैयार एमडीएमए 3 किलो ब्राउन मेथ एमडीएमए, 400 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल 10 किलो 200 ग्राम अदबना एमडीएमए सफेद, 21 बोतल मेथेनॉल 8 प्लास्टिक कैन लैबोरेट्री रिएजेंट सॉल्यूशन दो हाइड्रॉलिक एसिड 6 सल्फ्यूरिक एसिड 59 खाली कांच की बोतल नो प्लास्टिक के डिब्बे कैलशियम क्लोराइड तीन प्लास्टिक की बड़ी बाल्टी नो प्लास्टिक की चैन दो डीप फ्रीजर दो इलेक्ट्रॉनिक हीटिंग मेटल 50 पैकेट पॉलीथिन पाउच सहित अन्य भारी मात्रा में सामान बरामद किया है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment