मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए किया गया जागरूक

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर में पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। बुधवार को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा द्वारा नॉलेज पार्क के अंतर्गत एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बच्चो और महिलाओ को आत्मरक्षा व आपात स्थिति में वूमेन पावर लाइन, चाइल्ड हेयर लाइन सहित पुलिस सहायता की जानकारी दी गयी।

दरअसल गौतम बुध नगर में पुलिस के द्वारा छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के द्वारा जारी हेल्पलाइन व आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। पुलिस महिलाओं के लिए तत्पर सुरक्षा के लिए सदैव तैयार है इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों के द्वारा लगातार दी जा रही है इसी क्रम में बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा ग्रेटर नोएडा के एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव द्वारा स्कूल में उपस्थित महिलाओं व बच्चो को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आपके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है जिसमें आप के सम्मान को ठेस पहुंचे यह आपके अधिकारों का हनन हो तो तत्काल वूमेन पावर लाइन 1090 पर संपर्क करें। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और सहायता मांगे पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस से आप को डरने की आवश्यकता नहीं है हम खाकी वर्दीधारी आपकी सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है इसके साथ ही एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा बच्चों को अपने पुलिस के साथ हुए अनुभव शेयर करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

पढ़ें  आबादी भूखंड पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, फिर से दाखिल करेंगे याचिका

बच्चों द्वारा अपने माता पिता के साथ साथ घटित हुई साइबरक्राइम की घटनाएं भी अधिकारियों ने साझा की जिसमें आईपीएस प्रीति यादव द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने साथ घटित सभी अच्छी बुरी घटनाओं को अपने माता-पिता के साथ जरूर साझा करें। स्कूल में अपने टीचर को अपनी सारी बात बताएं और अगर आपकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी आप सहायता ले सकते हैं। जहां आपकी सारी बात गोपनीय रखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा/साइबर वर्णिका सिंह एवं स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सविता पांडे एडमिन ऑफिसर विनय कुमार चौबे सहित अन्य स्कूल का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment