बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते कक्षा 9 तक सभी स्कूलों को जिलाधिकारी ने बंद करने का दिया आदेश

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार हो गया है जिसको देखते हुए यहां पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 4 को लागू कर दिया गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने प्री कक्षा से लेकर कक्षा 9 तक के सभी स्कूलों को 10 नवम्बर तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे जबकि ऑनलाइन क्लासेस चालू कर पढ़ाई की जाएगी।

दरअसल गौतम बुध नगर में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर बीते रविवार को वायु प्रदूषण की बढ़ती गंभीर स्थिति को देखते हुए अपर प्रमुख सचिव पर्यावरण मनोज सिंह ने ग्रेटर नोएडा का दौरा किया था। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर वायु प्रदूषण को रोकने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सड़कों पर धूल नहीं होनी चाहिए वहीं कहीं भी कूड़ा नहीं जलाया जाना चाहिए और सभी निर्माणाधीन साइटों पर निर्माण कार्य पर पूर्णतया रोक लगाई जाए।

गौतम बुद्ध नगर सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण एक का स्तर AQI 400 से अधिक हो गया है जिसको देखते हुए यहां की हवा काफी जहरीली हो गई है इसी के चलते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा प्री से लेकर कक्षा 9 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे और विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन की जाएगी।

पढ़ें  ग्रीनरी से समझौता नहीं! ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यान रखरखाव में लापरवाही पर चार फर्मों पर लगाया ₹1.10 लाख का जुर्माना

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने आदेश में बताया कि बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण GRAP (ग्रेप) 4 को लागू कर दिया गया है जिसके चलते गौतम बुध नगर के कक्षा प्री से लेकर कक्षा 9 तक के सभी स्कूलों को 10 नवंबर 2023 तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment