फोम फैक्ट्री सहित गांव की नालियों में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद फायर विभाग ने पाया काबू

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइड सी में एक फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी और देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर को पाया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग किस कारण से लगी यह भी जानकारी नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

 

दरअसल, सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइड सी में बी-15, एम एच पॉलीमार्स फोम कंपनी के गोदाम में बुधवार की शाम अचानक से आग लग गई। गोदाम में रखी हुई फोम में आग बढ़ती चली गई। इसके साथ ही ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के सैनी गांव की नालियों में भी आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने फायर विभाग को सूचना दी और कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

चीफ फायर ऑफिसर गौतम बुध नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फोम फैक्ट्री में बुधवार शाम को आग की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद तत्काल सभी फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आज काफी विकराल थी। जिसको देखते हुए अन्य जनपदों से भी फायर की गाड़ियां बुलाई गई और लगभग 15 गाड़ियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनानी नहीं हुई है आग को बुझा दिया गया है।

पढ़ें  नोएडा: मोमोज खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत खराब, दो ICU में भर्ती

 

 

बुधवार को ही ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डी पार्क के पास सैनी गांव में भी नालियों में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस व फायर विभाग को इसकी सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डी पार्क के पास सैनी गांव में गौशाला बनी हुई है। गौशाला के पास डीजल वितरित करने वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी हुई थी जिसमें अचानक से आग लग गई।

 

आग लगने के बाद डीजल की टंकी से निकलकर डीजल गांव की नालियों में पहुंच गया जिस कारण आग गांव की नालियों तक पहुंच गई और लोगों को नाली में जलती हुई आग दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद फायर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और महिंद्रा बोलेरो सहित नालियों में जल रही आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया हालांकि यह आग गौशाला तक भी पहुंच गई। गौशाला में एक बछड़े को आग ने अपनी चपेट में ले लिया हालांकि गनीमत रही की अन्य गाय इसकी चपेट में नहीं आई। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment