यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े पर EC सख्त, सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों के लॉगिन बंद करने का आदेश

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ : ECINET पोर्टल पर कंप्यूटर सहायकों (मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर) को दी गई सभी लॉग-इन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह कार्रवाई कराने को कहा गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग के संबंध में पीलीभीत से मिली शिकायत एवं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए आदेश दिया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROS) को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करें. जनपद के अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर की लॉग-इन आईडी निष्क्रिय कराई जाएं, ताकि किसी भी मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर अपनी लॉग-इन आईडी के माध्यम से ECINET पोर्टल पर किसी प्रकार की गतिविधि न कर सकें.

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी लॉग-इन आईडी निष्क्रिय किए जाने के बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इसकी पुष्टि प्राप्त की जाए. जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में की गई कार्यवाही का सत्यापन करते हुए अनुपालन आख्या तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें.

उन्होंने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 127-पीलीभीत के प्रकरण में संलिप्त कम्प्यूटर सहायक (आउटसोर्स) की तत्काल सेवा समाप्ति का निर्देश संबंधित फर्म को दे दिया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के दृष्टिगत इन निर्देशों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी.

पढ़ें  गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो का ग्रेटर नोएडा में हो रहा है आयोजन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment