नोएडा के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार की दोपहर सड़क पर दौड़ रही ऑटो कर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कार से आग की लपटें उठती देखकर चालक समय रहते बाहर निकल आया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।

मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नोएडा के सेक्टर 71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास जा रही अल्टो कार से अचानक धुआ उठने पर चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। थोड़ी ही देर में कार से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते कार को धूं धूंकर जल उठी।

कार से उठे आग के गुबार को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने थाना फेस तीन पुलिस व फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। कार में आग लगने से ट्रेफिक जाम की स्थिति बन गई।

चीफ फायर ऑफिसर सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंची एक दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पढ़ें  क्या पूरी हो पाएंगी किसानों की ये तीन मांग? नई मांगों से टेंशन में आया नोएडा प्राधिकरण
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment