पुलिस मुठभेड़ में दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, खुलेंगे कई आपराधिक मामले

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: नोएडा जोन के कोतवली 58 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सेक्टर 58 में एलीवेटर रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है. इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई. जबकि उसके साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया गया. बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के चार मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है.

घायल बदमाश की पहचान खोड़ा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है. वहीं उसके साथी की पहचान लोकेश के रूप में की गई है. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, चेन स्नैचिंग सहित अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं.

उन्होंने बताया कि सेक्टर 58 थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ देर रात रेडिसन होटल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए. जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे. इसके बाद सेक्टर 58 के फायर स्टेशन टी प्वाइंट से एलिवेटेड रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. अपने को घिरा देख कर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.

पढ़ें  शादीशुदा महिला से अफेयर, 5 दिन से लापता, अब मिली सिर कटी लाश... नोएडा के सोहेल की मेरठ में निर्मम हत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment