Greater Noida: सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, सीने में लगी हैं दो गोली

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोली मारकर महिला की हत्या

यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अट्टा गुजरान गांव के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला की हत्या से पहले उसको प्रताड़ित किया 

पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं और हत्या करने महिला की लाश को दनकौर थाना क्षेत्र में फेंका गया। इसके अलावा महिला के शरीर पर काफी गंभीर चोर मिली है। जिससे शक जाहिर किया जा रहा है कि महिला की हत्या से पहले उसको काफी प्रताड़ित किया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें  सीएम योगी को धमकी, 10 दिन में मांगा इस्तीफा, कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment