Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी करेंगे लागू!, जानें- क्या होगी कपल की वेडिंग थीम

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। Jacky Bhagnani-Rakul Preet Singh Wedding: बी टाउन के खूबसूरत कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह अपने रिलेशन को नेक्सट लेवल पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। फरवरी में यह सिजलिंक कपल शादी करेगा। रकुल और जैकी सादी शादी न करते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी वेडिंग से जुड़ी अपडेट सामने आई है।

रकुल-जैकी की होने वाली है शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। गोवा में 22 फरवरी को रकुल और जैकी एक दूसरे के साथ सात फेरे लेगें। बी टाउन की इस अपकमिंग शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। शादी इंटीमेट लेकिन अलग तरह के नियमों के बीच होगी।

नहीं होगी इस चीज को इस्तेमाल करने की इजाजत

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी में बताया गया है कि शादी में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि थीम और डेकोर पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। शादी की तैयारियों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, मगर इतना तय बताया जा रहा है कि रकुल और जैकी की शादी ‘नो फोन पॉलिसी’ पर चलेगी।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में कपल ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। जैकी ने रकुल के बर्थ डे पर रोमांटिक फोटो शेयर कर लेडीलव के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। हाथों में हाथ डाले कपल ने फोटो क्लिक कराई थी। रिलेशन को ऑफिशियल करने पर रकुल और जैकी की फैंस की ओर से ढेर सारी गुड विशेज मिलीं।

पढ़ें  वर्ल्ड कप 2023 से अचानक बाहर हुआ ये खिलाड़ी! आनन-फानन में लेना पड़ा बड़ा फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment