सपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर; क्षेत्र में सनसनी

Sanchar Now
2 Min Read

आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के पास गुरुवार शाम बदमाशों ने सपा नेता और पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से आए दो बदमाशों ने पूर्व प्रधान के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनके शरीर में सात गोलियां उतार दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। सूचना पर फोर्स के साथ एसपी भी पहुंचे और छानबीन की। परिजनों ने प्रधान के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कई एंगलों से जांच पड़ताल में जुटी है।

बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू (50) गुरुवार शाम मार्टीनगंज बाजार गया था। शाम करीब छह बजे सब्जी लेकर बुलेट से घर लौट रहा था। बेलवाना गांव के ईंट-भट्ठे के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। दोनों मार्टीनगंज से ही उसका पीछा कर रहे थे।

रणविजय जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ सात गोलियां रणविजय के शरीर में उतार दीं। सिर, सीना, गर्दन में गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मार्टीनगंज की ओर फरार हो गए। सात राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रणविजय को लेकर मार्टीनगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल बरदह थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शूरू कर दिया गया। हालांकि देर रात तक पुलिस को कई सफलता नहीं मिल सकी थी।मृतक के भाई राजमन उर्फ भानू ने गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के साथ ही कई एंगल पर जांच में जुटी है।

पढ़ें  योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, मांगा हिंदू होने का प्रमाण, 40 दिन का दिया अल्टीमेटम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment