दादरी से खेलते समय गायब हुए दो मासूम बच्चों को 3 घंटे में किया शकुशल बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। खेलते समय गायब हुए दो मासूम बच्चे अचानक गायब हो गए जिसके बाद दादरी पुलिस ने 3 से 4 वर्षीय गायब हुए दो मासूम बच्चों को 3 घंटे में सकुशल बरामद किया। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया परिजनों ने दादरी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, बृहस्पतिवार को दादरी कस्बे के प्रताप विहार कॉलोनी से खेलते समय 3 से 4 वर्ष के दो बच्चे गायब हो गए जिसके बाद परिजनों ने उनको आसपास तलाश किया। आसपास भी जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने दादरी पुलिस को मामले की शिकायत दी। दादरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद कर दोनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में 2:00 बजे दादरी कस्बे के प्रताप विहार निवासी ज्योति ने आकर पुलिस को सूचना दी और बताया कि उनका 4 वर्षीय बेटा कायरव और पड़ोसी राजवीर की 3 वर्षीय बेटी हैप्पी प्रताप विहार कॉलोनी में खेल रहे थे। दोपहर में दोनों अचानक खेलते खेलते गायब हो गए। जिसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश किया और बच्चे ना मिलने पर परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद उन्होंने दादरी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए 3 घंटे के कड़े परिश्रम के बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया। इसके बाद उनके माता-पिता को दोनों बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है कुशल बच्चों की बरामदगी के बाद परिजनों व स्थानीय निवासियों ने पुलिस की सराहना की।

पढ़ें  जिले में बढ़ते पॉल्यूशन के चलते ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू, जिलाधिकारी ने कड़ाई से पालन करने के लिए बनाई टीमें

दो मासूम बच्चों के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए तलाश शुरू की पुलिस ने प्रताप विहार कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया जिसके बाद बच्चों को आसपास तलाशा गया। उसने आसपास के लोगों से बच्चों के बारे में पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि बच्चे कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर खेलते हुए चले गए थे पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment