ग्रेटर नोएडा में झपकी आते ही बंबे में गिरी कार, पति बचा लेकिन पत्नी की हो गई मौत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में भट्टा गांव के पास रविवार रात 12 बजे नहर में महिला का शव मिला हैं। यह शव पुलिस चेकपोस्ट से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। घटनास्थल से थोड़ी दूर महिला के पति की थार गाड़ी भी नहर में डूबी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 1:40 बजे तक इस मामले में कोतवाली में कोई केस दर्ज नहीं हो पाया था।

मृतका के पति मोहित ने बताया कि वह पत्नी रीना (26) के साथ मथुरा से लौट रहे थे। भट्टा गांव के पास पुलिस चेकपोस्ट के निकट अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वाहन नहर में जा गिरा। मोहित के अनुसार, वह किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल आया, लेकिन रीना गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं, बुलंदशहर जिले के खारोल गांव निवासी मृतका के भाई सोनू ने इसे हादसा मानने से इनकार किया है। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया। सोनू ने बताया कि रीना की शादी भट्टा गांव निवासी मोहित से करीब छह साल पहले हुई थी। दंपति का एक पांच वर्षीय बेटा भी है।

सोनू का आरोप है कि पिछले लगभग 20 दिनों से रीना फोन पर बताती थी कि उसका पति उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा था। हालांकि, जब वह ससुराल पक्ष से बात करते थे, तो परिवार के लोग सब कुछ सामान्य बताते थे।

सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस पर पति से पैसे लेकर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। मोहित ने ही देर रात फोन कर हादसे और रीना की मौत की सूचना दी थी।

पढ़ें  नोएडा के चार स्कूलों को मिली बम की धमकी, सूचना पर दौड़ी पुलिस; खाली कराए गए स्कूल परिसर

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment