अर्जुन अवार्डी पहलवान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज

Sanchar Now
2 Min Read

 

संचार न्यूज़। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान को नोएडा प्राधिकरण में तैनाती मिल गई। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम समेत तमाम प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडलिस्ट रही दिव्या काकरान ने आज नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार का पद संभाला। दिव्या काकरान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है।

 

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला भी हैं। दिव्या काकरान ने 2017 के राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2018 में इस पहलवान ने एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। दिव्या काकरान को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2020 में देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

 

पूर्व में दिव्या काकरान दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलक्टर के पद पर तैनात थी. तब वह दिल्ली से खेलती थी, कामनवेल्थ गेम्स गेम्स के बाद दिव्या ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलना आरंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर यूपी की खिलाड़ी बन गईं।

दिव्या ने योगी सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया। प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने उन्हें नायब तहसीलदार का पद आफर किया था, जिस पर दिव्या ने स्वीकार कर लिया था, आज नायब तहसीलदार का पद संभाला लिया. दिव्या काकरान ने कहा, कि वह गरीब की बेटी है, जिसे प्रदेश सरकार ने कामनवेल्थ में कांस्य जीतने पर 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने योगी सरकार द्वारा नौकरी दिए जाने पर हर्ष जताया है। साथ ही कहा, कि ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

पढ़ें  हत्या के प्रयास के दोषी को अदालत ने 10 वर्ष कारावास की सुनाई सजा और लगाया जुर्माना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment