साले ने जीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बहन की ‘लव मैरिज’ से नाराज था भाई

Sanchar Now
3 Min Read

बिजनौर में एक बहन ने दलित समाज के युवक से लव मैरिज कर ली, इस बात से बहन के भाई को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने रिश्ते में जीजा बन चुके शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं गोली मारने के बाद कातिल साले ने खुद ही चांदपुर थाने में सरेंडर कर दिया. आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि दलित समाज का युवक उसके ही गांव में रह रहा था जिसकी वजह से वह और उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहे थे.

दरअसल, चांदपुर इलाके के मीरापुर खादर गांव की दिव्या सैनी का प्रेम प्रसंग दलित बिरादरी के ब्रजेश के साथ चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दिव्या के परिजन ब्रजेश के दलित बिरादरी के होने की वजह से शादी से खिलाफ थे. इसके बाद दिव्या और ब्रजेश ने कोर्ट मैरिज कर ली. इस शादी से दिव्या के परिजन बिलकुल खुश नहीं थे. दिव्या सैनी समाज की है और ब्रजेश दलित समाज का था.

दिव्या और ब्रजेश शादी के बाद उसी गांव में रह रहे थे. वहीं दिव्या का भाई और रिश्तेदार इस शादी को अपना अपमान मानने लगे. शुक्रवार रात आठ बजे दिव्या के भाई लवलेश उर्फ भूरे ने अपने भाईयों के साथ मिलकर ब्रजेश की गोली मार कर हत्या कर दी. खुद तमंचे के साथ चांदपुर थाने पहुंचकर बोला कि मैने और मेरे परिवार वालों ने काफी समझाया लेकिन ब्रजेश ने नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी है.

इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही एस पी नीरज कुमार जादौन ने भारी तादाद में पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. ब्रजेश के भाई रविंद्र की तहरीर पर लवलेश उर्फ भूरे और उसके तीन भाईयों के साथ दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 302,148,149,sc,st एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

पढ़ें  यूपी: बुलंदशहर में बकरी के साथ रेप, सरकारी अधिकारी पर लगे आरोप, मासूम बच्ची को भी बनाया शिकार

वहीं घटना के बाद से लवलेश के अन्य आरोपित भाई और रिश्तेदार फरार हो गये हैं. एस पी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनायी गयी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जायेगा. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है. सगे भाई द्वारा बहन के माथे का सिंदूर उजाड़ने से आहत दिव्या ने भी अपने भाई सहित परिजनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment