आज का पंचांग, 23 March 2024: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 23 March 2024: 23 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शनिवार सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल चतुर्दशी तिथि चल रही है। 23 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है। साथ ही शनिवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा  23 मार्च को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुक्र पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

​​​​​​​23 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी- 23 मार्च को सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर
  • रवि योग- 23 मार्च 2024 को चतुर्दशी तिथि चल रही है। आज पूरा दिन, पूरी रात
  • मघा नक्षत्र- 23 मार्च को पूरा दिन पार कर शनिवार भोर 4 बजकर 28 मिनट तक
  • पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र-  23 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक
  • शुक्र पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश- 23 मार्च को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुक्र पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:25 से सुबह 10:56 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:14 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:26 से सुबह 10:58 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:10 से सुबह 10:42 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:24 से सुबह 10:55 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:41 से सुबह 10:12 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:15 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:13 से सुबह 10:44 तक
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 30 July: आज का पंचांग, जानें रविवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:21 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:33 pm
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment