रास्ते में रोड़ा बन रही थी प्रेमिका की मां, युवक ने गला दबाकर कर दी हत्या

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बांदा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए.

ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का मृतका के घर आना जाना था. यह मामला शहर कोतवाली के हरदौली काशीराम कॉलोनी का है. यहां की रहने वाली दिव्यांग युवती का शहर के ही एक युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

युवक ने प्रेमिका की मां का गला घोंटा

हत्यारा देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. लड़की की मां ने उसे घर आने से मना किया, इससे गुस्साए प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की मां की हत्या कर दी और फरार हो गया. मृतक महिला के बेटे ने बताया कि रइस नाम का लड़का उनके घर आता था. दीदी से उसका लव अफेयर था. उसे घर आने हम मना करते थे पर वह नहीं मानता था. वह पिछले एक साल से घर आ रहा था.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शहर के काशीराम कॉलोनी में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची. जांच में पता चला कि एक व्यक्ति का उसके घर आना जाना था. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें  AS रिंकू सिंह राही ने क्यों लगाई उठक-बैठक? खुद बताई वजह, बोले- वकीलों से मैं…
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment