छठवें रविवार को Hanuman Ansh की कमाई से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, 38 दिनों से बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा

Sanchar Now
4 Min Read

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन यानी छठे रविवार को सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 38वें दिन वो कमाई की है जो भारतीय फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में भी नहीं कर पाईं। अगर यहां उन फिल्मों की भी बात करें जिसने धीमी रिलीज के बाद तेज रफ्तार पकड़ी, उसकी तुलना में भी ‘हनुमान अंश’ का जवाब नहीं। ऐसी ही फिल्मों में से एक रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने मुश्किल से 1 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ से लेकर पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर’ तक को बुरी तरह पछाड़ डाला है। यहां ये भी याद दिला दें कि 11 अगस्त को ही ‘हनुमान अंश’ भारत से बाहर भी रिलीज हुई है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मां की मृत्यु के बाद शोक में डूबे युवा लक्ष्मीनारायण (नीम करोली बाबा ) की कहानी है, जो ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनाई गई थी और यह 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सामान्य शुरुआत की और पहले दो हफ्तों में इसकी कमाई काफी धीमी रही। हालांकि, दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। इनफैक्ट, बताया जाता है कि 8वें दिन ये फिल्म फ्लॉप करार दे दी गई थी लेकिन फिर वो हुआ जैसा कभी न हुआ था।

पढ़ें  दुबई में भारत को खेलना का फायदा मिला? मोहम्मद शमी ने गौतम गंभीर के दावे को किया खारिज!

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी

इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। नीम करोली बाबा का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हुआ। कम उम्र में उनका विवाह हुआ था और बाद में वह संन्यासी बन गए थे।

‘हनुमान अंश’ विदेशों में भी बम्पर कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन बम्पर कमाई की है। 2 करोड़ के खर्च में बनी इस फिल्म ने 38 दिनों में ₹214.63Cr की कमाई की है। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने अब तक ₹5.00 Cr की कमाई की है। विदेशों में ये फिल्म महज 4 दिनों में करीब ₹14.50 Cr की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब ₹268.05 Cr की का बम्पर कलेक्शन किया है।

यश की ‘टॉक्सिक’ लगभग गयब

वहीं अगर 500 करोड़ से अधिक लागत से बनाई फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो तीसरे संडे को फिल्म ने महज 26 लाख रुपये की कमाई की और इसी के साथ यश की इस फिल्म की कुल कमाई भारत में ₹249.04 Cr नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹340.75 Cr नेट कलेक्शन तक पहुंची है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment