सीमा-सचिन की शादी कराने वाले पंडित, बारातियों की खड़ी हुई खाट, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और सचिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा समेत शादी कराने वाले पंडित और शादी में बने बारातियों के साथ- साथ सीमा के मुंह बोले भाई वकील एपी सिंह को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी.

सीमा सचिन की शादी को बताया गैर कानूनी

पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की ओर मामले में याचिका दायर की गई थी. मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को अदालत में चुनौती दी गई है. इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए हैं, उनको भी मामले में पक्षकार बनाया गया है. अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को अदालत में चुनौती दी गई है. अधिवक्ता के मुताबिक, सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया. इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म भी इस प्रकार नहीं बदला जा सकता है. इन लोगों को समन जारी किया है. उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना है.

27 मई को होगी कोर्ट में सुनवाई

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने वकील मोमिन मलिक के जरिए याचिका दायर करके सीमा और सचिन की शादी को चुनौती देते हुए पूछा है कि धर्म परिवर्तन कब किया और नाबालिग बच्चों को धर्म परिवर्तन कराते समय कानून क्यों तोड़ा है. इसे लेकर सीमा और सचिन की मुश्किलें फिलहाल बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं, इस मामले में आगामी 27 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी.

पढ़ें  छठ पूजा के लिए घाट हो रहे तैयार, व्रती खूब आस्था से मनाएं आस्था का महापर्व
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment