बटलर के तूफानी शतक ने मचाया कोहराम, टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Sanchar Now
2 Min Read

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जोस बटलर ने तूफानी शतक लगाते हुए राजस्थान को 2 विकेट से रोमांचक दिलाई। बटलर ने अपना यह शतक सिर्फ 55 गेंद में पूरा किया। आईपीएल में बटलर का यह 7वां शतक भी है। बटलर ने मैच में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 60 गेंद में नाबाद 107 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

बटलर आईपीएल के 17 वें सीजन में दो शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बटलर का इस सीजन में पहला शतक आरसीबी के खिलाफ आया था। इस मैच में भी बटलर के विनिंग शॉट से राजस्थान की टीम ने जीत हासिल की थी और अब केकेआर के खिलाफ भी बटलर ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

विराट की बराबरी से अब एक शतक दूर

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में जोस बटलर विराट कोहली से अब सिर्फ एक पारी दूर हैं। इस लीग में सबसे अधिक 8 शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। वहीं जोस बटलर के नाम अब कुल 7 आईपीएल शतक हो चुके हैं। इस तरह राजस्थान का यह खिलाड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। क्रिस गेल ने आईपीएल में कुल 6 शतक लगाए हैं।

केकेआर के काम नहीं आया सुनील नरेन का शतक

जोस बटलर के तूफान से पहले केकेआर के लिए सुनील नरेन ने भी तूफानी अंदाज में बैटिंग की थी। सुनील नरेन ने दमदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया। नरेन ने अपनी टीम के लिए 109 रनों की दमदार पारी खेली। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 223 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इसके जवाब में बटलर ने भी ने राजस्थान के लिए शतकीय पारी खेलकर केकेआर को उसके घर में हरा दिया।

पढ़ें  फिर एक्शन करते नजर आएंगे मोहित रैना, 'द फ्रीलांसर-द कन्क्लूजन' की रिलीज डेट का एलान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment