पेड्डी ट्रेलर रिलीज: ‘मंदिर नहीं, मैदान का भगवान’, क्रिकेट, अखाड़ा और दौड़ के हीरो बने राम चरण, हिला देगा हर सीन

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर दस्तक देने आ रहे हैं। राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में खेल, इमोशन्स के साथ देसी कल्चर की नई झलक नजर आई है।

कैसा है पेड्डी का ट्रेलर?

राम चरण (Ram Charan) की पेड्डी का इंतजार पिछले काफी वक्त से किया जा रहा था। पेड्डी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैसे ही फिल्म के गाने (Peddi Songs), पोस्टर्स और ग्लिम्प्स सामने आए, वैसे ही पेड्डी को लेकर जबरदस्त बज बन गया।

अब मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। ट्रेलर में इमोशन्स, एक्शन और देसी मिट्टी की असली झलक देखने को मिलती है, जहां खेल लोगों की जिंदगी और कल्चर का अहम हिस्सा हैं।

करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम शहर की कहानी को दिखाया गया है। जहां राम चरण एक एथलीट का किरदार निभा रहे हैं, जो अलग-अलग खेलों में महारत हासिल करके बैठे हैं। पहलवानी से लेकर क्रिकेट को भी राम चरण खेलते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आईं हैं, जाहन्वी का साउथ इंडियन अवतार काफी शानदार लग रहा है।

ट्रेलर में दिव्येंदू-बोमन की भी झलक

ट्रेलर में बोमन ईरानी (Boman Irani) भी अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इसके अलावा इस बार साउथ सिनेमा का रुख करने पहुंचे हैं मिर्जापुर के मुन्नाभैया यानि एक्टर दिव्येंदू शर्मा (Divyendyu Sharma) भी डेब्यू कर रहे हैं। दिव्येंदू भी अपने उसी अल्हड़ अंदाज में डायलॉग्स बोलते दिखे हैं।

पढ़ें  इंग्लि‍श गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, धनंजय डी सिल्वा ने खेली कप्‍तानी पारी

इसके अलावा शिव राजकुमार और जगपति बाबू का किरदार भी बस देखते ही बन रहा है। इन्होंने भी ट्रेलर में जान डाली है। आपको बता दें कि, इससे पहले मेकर्स राम चरण के पेड्डी (Peddi Trailer) पहलवान और क्रिकेटर वाले लुक को रिवील कर चुके थे, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने मिला। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है।

फिल्म में ए. आर. रहमान (A R Rahman) ने अपना संगीत दिया है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। पेड्डी को बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। पेड्डी (Peddi Release) का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जिसके बाद फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment