भारतीय मूल के आरोन राय ने तीन शॉट से पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

Sanchar Now
2 Min Read

भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास रच दिया. वह पिछली एक सदी से भी अधिक समय में इंग्लैंड में जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है. राय पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने गोल्फ को अपनाया.

यह 31 वर्षीय खिलाड़ी एक समय तीन शॉट से पीछे चल रहा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. राय ने पार-5 वाले नौवें होल पर 40 फुट का ईगल पुट लगाया. इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा खेल बरकरार रखा और पांच अंडर 65 के स्कोर के साथ समापन किया, उन्होंने कुल नौ अंडर का स्कोर बनाकर खिताब जीता.

राय से पहले पीजीए चैंपियन बनने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी विजय सिंह थे. फिजी के इस खिलाड़ी ने दो बार पीजीए चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने कहा, ‘यह खिताब मेरी कल्पना से परे है.

राय को इस जीत से पीजीए टूर पर पांच साल की छूट मिल गई है. अब वह मास्टर्स, यूएस ओपन और ब्रिटिश ओपन में खेल सकते हैं. वह अब जीवन भर पीजीए चैंपियनशिप में खेल सकते हैं.

राय ने कहा, ‘गोल्फ एक अद्भुत खेल है. यह आपको बहुत कुछ सिखाता है. यह आपको बहुत विनम्रता, अनुशासन और अथक परिश्रम करना सिखाता है क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है.’

राय की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने जॉन रहम, रोरी मैकलॉय, जेंडर शॉफेल, कैमरन स्मिथ, जस्टिन रोज जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में चैंपियनशिप जीती. रहम और एलेक्स स्माइली छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment