IVPL में दिखा वीरेंद्र सहवाग का जलवा, मुंबई चैंपियंस ने वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से धोया

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। वीरेंद्र सहवाग की इंडियन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन में एंट्री हो गई है। सीजन के 11वें मुकाबले मैं बुधवार को इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पीटर ट्रेगो ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत मुंबई चैंपियंस ने वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से मात दी। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।

वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। अंशुल कपूर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की aur 59 गेंदों पर शानदार नाबाद 87 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

अंशुल के अलावा रोहित श्रीवास्तव ने 22 गेंद पर 30 और पुनीत बिष्ट ने 12 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया। इसकी बदौलत उत्तर प्रदेश का स्कोर 170 पर पहुंचा। मुंबई के लिए पीटर ट्रेगो और अफरोज खान ने 2–2 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा अमित सनन और विनय यादव को 1–1 सफलता मिली।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई चैम्पियंस को खास दिक्कत नहीं हुई और 19 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक झुनझुनवाला ने 38 गेंद पर नाबाद 69 रन ठोके, इसके अलावा पीटर ट्रेगो ने 29 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। वहीं आईवीपीएल के पहले मैच में खेलने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे वीरेंद्र सहवाग ने 23 गेंद पर 35 रन ठोके।

वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। भानु सेठ मैच की तीसरी गेंद पर ही आउट हो गए। इसके बाद पवन नेगी, सुरेश रैना और परविंदर सिंह के रूप में यूपी ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट और गंवा दिए। 6 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन था। पीटर ट्रेगो और अफरोज खान ने 2–2 विकेट लेकर उत्तर प्रदेश की कमर तोड़ दी।

पढ़ें  कुत्ते की तेरहवीं पर हवन का आयोजन, दावत खाकर बोले ग्रामीण, बहुत वफादार था मुन्ना

यहां से 15 ओवर तक रोहित श्रीवास्तव और दूसरे ओपनर अंशुल कपूर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने स्कोर 15वें ओवर तक आगे बढ़ाया। 5वें विकेट के लिए रोहित और अंशुल ने 77 रन की पार्टनरशिप की। 15वें ओवर में विनय यादव ने यह साझेदारी तोड़ी।

डेथ ओवर्स में पुनीत बिष्ट ने आतिशी 26 रन बनाए और अंशुल कपूर के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 18वें ओवर में अमित सनन ने पुनीत बिष्ट का विकेट लेकर यह साझेदारी तोड़ दी। आखिरी दो ओवर में अंशुल और विनोद विल्सन ने आखिरी 2 ओवर में 20 रन बनाए और स्कोर 176 तक पहुंचा दिया।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई चैंपियंस को फिल मस्टर्ड और पहला मैच खेल रहे कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा और स्कोर था 45 रन। दोनों ने 63 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और इसके बाद मस्टर्ड को 8वें ओवर में मोनू कुमार ने बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में दुर्भाग्यवश सहवाग रनआउट हो गए।

फिर अभिषेक झुनझुनवाला और पीटर ट्रेगो ने मोर्चा संभाला। यहां से नाबाद 112 रन की साझेदारी करते हुए दोनों ने टीम को जीत तक पहुंचाया। झुनझुनवाला ने अपनी शानदार पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं ट्रेगो ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। इस जोड़ी ने मुंबई को कोई नुकसान नहीं होने दिया और टीम को आसान जीत तक पहुंचाया।

मुंबई चैंपियंस की टीम इस जीत के बाद शुक्रवार को राजस्थान लेजेंड्स का सामना करेगी। वहीं वीवीआईपी उत्तर प्रदेश की टीम गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स से भिड़ेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment