चार महीने में ही आमिर खान की बेटी हुई पति से परेशान? टूट रही आयरा खान की शादी?

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी की है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। इसके साथ कई फोटो खुद आइरा ने भी शेयर किए थे।

अब हाल ही में आइरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनका यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने अकेलेपन के डर को जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आसपास के लोग उन्हें प्यार देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अकेले रह जाने का डर हमेशा सताता रहता है।

दर्द पाने से डरती हैं आइरा

आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बात लिखी है। आइरा ने लिखा कि मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं, मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं। मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूं और चुप हो जाने से डरती हूं।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि हर दिन नहीं। मुझे हंसते, काम करते, जीते देखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है तो ये मुझे जकड़ लेता है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वो भूल जाती हैं कि उनकी जिंदगी में इतने सक्षम लोग हैं, जो उन्हें प्यार करते हैं और वह जानती है कि अगर वो कभी खोईं, तो ये लोग उन्हें वापसी का रास्ता दिखाएंगे। अगर उन्हें चोट लगी तो वह उनका ख्याल रखेंगे।

पढ़ें  एक-दूजे के हुए आयरा खान और नुपुर शिखरे, सामने आई शादी की पहली तस्वारें

इस डर का कोई तोड़ नहीं है। उनकी मदद किसी गाने या फिल्म को देखकर होती है या फिर किसी शख्स के उन्हें सुरक्षित महसूस करवाने से होती है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

फैंस की बढ़ी चिंता

आइरा का शादी के चार महीने बाद ही यह पोस्ट देख कर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि शादी के बाद अब वह इस तरह से अकेला महसूस क्यों कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment