टीम इंडिया को मिलेगा नया हेड कोच? BCCI ने मांगे आवेदन, टी20 विश्व कप के बाद खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल

Sanchar Now
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच पद के लिए आवेदन मांगा है। टीम इंडिया को जल्द ही नया हेड कोच मिल सकता है। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड के पास फिर मौका है आवेदन करके टीम इंडिया के साथ अपने हेड कोच कार्यकाल को आगे बढ़ाने का। टी20 विश्व कप 2024 में राहुल द्रविड ही टीम इंडिया के हेड कोच रहने वाले हैं लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम का हेड कोच बदल सकता है।

इस दिन तक जमा हो सकते हैं आवेदन

बीसीसीआई के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन 27 मई शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। हेड कोच के लिए किए गए आवेदनों पर गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप से पहले ही टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। क्योंकि जून में ही राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने राहुल द्रविड के लिए भी दरवाजे खोले हैं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड अगर टीम इंडिया के साथ अपने कार्यकाल को बढ़ाना चाहते हैं तो वे फिर से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हम तीन साल के लिए नया हेड तलाश रहे हैं।

इसके अलावा तीन अलग-अलग फॉर्मेट्स के लिए कोई अलग-अलग कोच नहीं होंगे। वनडे विश्व कप 2023 के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन उनको फिर टी20 विश्व कप तक के लिए विस्तार दिया गया था। भले ही द्रविड के कार्यकाल में टीम इंडिया कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो लेकिन टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में रिकॉर्ड शानदार रहा है।

पढ़ें  Bobby Deol ने गरीब बच्चों को दिए 500 रुपये के नोट, फैंस बोले- 'असली लॉर्ड बॉबी'
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment