चैंपियन KKR को मिले 20 करोड़, फाइनल हारने वाली SRH पर भी हुई पैसों की बरसात

Sanchar Now
2 Min Read

आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर ली. इससे पहले उसने 2012 और 2014 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. कोलकाता ने मैच में सनराइजर्स को चारों खाने चित्त कर दिया. इस टूर्नामेंट में लगातार रनों की बारिश करने वाली हैदराबाद की टीम फाइनल में पूरी तरह फेल हो गई.

सनराइजर्स पर केकेआर की हैट्रिक जीत

कोलकाता की टीम ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर थी. वहीं, सनराइजर्स ने दूसरा पायदान हासिल किया था. क्वालीफायर-1 में कोलकाता ने सनराइजर्स को हराया था. उसने सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद सनराइजर्स ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था. इस सीजन में तीसरी बार जब कोलकाता और हैदराबाद की टीम आमने-सामने हुई तो फिर से केकेआर ने बाजी मार ली. उसने सीजन में उसके खिलाफ तीनों मैच जीते हैं.

आईपीएल की प्राइज मनी

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने खिताब जीतने के बाद एक बड़ी भारी रकम अपने नाम कर ली है. उसे प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं, मैच में हारने वाली टीम सनराइजर्स को भी बड़ी रकम मिली है. सनराइजर्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.

मैच में क्या हुआ?

सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ. सनराइजर्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई. जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच को जीत लिया. उसके लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए.

पढ़ें  IPL Auction में पंजाब किंग्स से हुई गलती? 'गलत खिलाड़ी' खरीदने पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-"खिलाड़ियों के सूची में.."
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment