गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- “माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ खत्म”

Sanchar Now
5 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (बुधवार को) गोरखपुर में संबोधित करते हुए Encephalitis की समय की परेशानियों को याद किया। साथ ही, CM योगी ने ये भी कहा कि Encephalitis भी माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया है। मुझे याद है, इससे पहले गोरखपुर की पहचान क्या थी? और गोरखपुर किन नामों से जाना जाता था? जो गोरखपुर की स्थिति थी, वही पूरे यूपी की भी थी। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं। हम एक नए गोरखपुर का, एक नए यूपी का, एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भूतपूर्व बदलाव आया है, याद करिए ना। आज से 7-8 साल पहले यही सीजन होता था जब हर जागरूक मां-बाप चिंतित होता था। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाई पुराने वक्त की परेशानियां

सीएम योगी ने कहा कि तब स्वास्थ्य सुविधा का एकमात्र केंद्र था।  और इस केंद्र में एक ही बेड पर चार-चार पेशेंट लेटे रहते थे। और वह भी ग्राउंड फ्लोर पर नहीं, थर्ड फ्लोर पर बिना पंखे के था। थर्ड फ्लोर पर भी एक बेड का इंतजाम बिना पंखे और बिना टॉयलेट के। बिना अन्य सुविधा के किस प्रकार की स्थितियां वहां हुआ करती थीं, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।

सीएम योगी ने की मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की तारीफ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में ब्याड़ी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी के साथ Encephalitis के इलाज के साथ-साथ हर प्रकार की बीमारियों के उपचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। जो ब्याड़ी मेडिकल कॉलेज आज से 9 वर्ष पहले स्वयं अस्वस्थ था, बीमार था। आज वह स्वास्थ्य केंद्र के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपने आप को तैयार करने में सफल हुआ है।

पढ़ें  टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा- देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही झील

यूपी के 75 जिलों में हैं 85 मेडिकल कॉलेज

सीएम योगी बोले कि एक समय उत्तर प्रदेश के पास एक बदनुमा दाग लगा था। हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था। वो आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। आज माफिया समाप्त हुए, माफिया से मुक्ति मिली। अब यूपी के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। आज के दिन हमारे पास यूपी के अंदर 75 जिले हैं, लेकिन 85 मेडिकल कॉलेजेस हैं और दो एम्स भी, यूपी के अंदर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। ये नए यूपी की पहचान है। पहल करने से सबकुछ हो सकता है। अब Encephalitis समाप्त हो गई है।

Encephalitis से तड़पते बच्चों को देखना बड़ा कठिन था

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि हम लोगों के लिए ये सीजन हम लोगों के लिए बहुत कठिन होता था। Encephalitis से तड़पते हुए बच्चे, दम तोड़ता बचपन, जिस समाज का जिस देश का बचपन असमय काल-कवलित हो जाए, उसका भविष्य कैसे सुंदर होगा, कैसे वह समृद्ध होगा। यही तो होता था आज से 9 साल पहले।

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया Encephalitis

सीएम योगी ने कहा कि लेकिन अब Encephalitis भी माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया है। अब यूपी के बाहर कोई जाता है तो पहचान का संकट नहीं होता है। किसी को भय नहीं है। पहले तो इसी गोरखपुर में आपके साथ मिलकर मुझे सड़कों पर आंदोलन करना पड़ता था। कभी किसी डॉक्टर का अपहरण होता था। कभी उनसे वसूली की जाती थी। कभी वहां से उनको धमकी भरे फोन आते थे और कभी उनके चेंबर में घुसकर मारपीट होती थी।

पढ़ें  यूपी के इस जिले में धारा 163 लागू, प्रदर्शन पर रोक, 29 अप्रैल को अखिलेश के आने का है कार्यक्रम

गोरखपुर के डॉक्टर्स में तो पोटेंशियल है

आज गोरखपुर तो सुरक्षित है ही, पूरी यूपी के अंदर हर डॉक्टर, हर व्यापारी और हर नागरिक अपने आप में सुरक्षित महसूस कर रहा है। और मुझे अच्छा लगा कि गोरखपुर के डॉक्टर्स में तो पोटेंशियल है। इससे पहले, वाराणसी की जनसभा में सीएम योगी ने कहा था कि आंगनवाड़ी केंद्र पहले जर्जर थे, लेकिन अब देखने लायक हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment