नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो में दी हार्दिक पांड्या से तलाक की हिंट? कहा- ‘जब आप किसी मुश्किल परिस्थिति से गुजर…’

Sanchar Now
3 Min Read

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी सुखियों में बने हुए हैं। दोनों के अलग होने की खबरें इस वक्त काफी चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक हार्दिक और नताशा ने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन नताशा लगातार अपने पोस्ट के जरिए फैंस को हार्दिक संग रिश्ते में आए मनमुटाव को लेकर हिंट देती नजर आ रही हैं। इसी बीच नताशा का एक वीडियो हार्दिक संग तालक की ओर इशारा कर रहा है। इस वीडियो ने दोनों ही स्टार्स के फैंस को हैरान कर दिया।

नताशा के वीडियो ने किया हर किसी को हैरान

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक को हाल ही में, टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत के बाद हार्दिक के लिए कोई बधाई पोस्ट शेयर न करने के लिए काफी ट्रोल किया गया। ऐसे में अब बुधवार को नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों की ओर इशारा किया। नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक वीडियो में, क्लियर किया है कि वो “एक कुछ खास परिस्थिति से गुजर रही हैं”।

ये ईश्वर ही है जो तुम्हारे आगे चल रहा है और…

नताशा ने अपने इस वीडियो में कहा, “मैं आज कुछ ऐसा पढ़ने के लिए बहुत उत्साहित थी, जिसे मुझे वास्तव में सुनने की जरूरत थी। यही वजह है कि मैं आज अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई क्योंकि मैं इसे आप सभी को पढ़ाना चाहती थी… इसमें लिखा है: ये प्रभु ही है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा; वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा और न ही त्यागेगा; डरो मत और निराश बिल्कुल मत हो। जब भी हम किसी निश्चित स्थिति से गुजरते हैं तो हम निराश, दुखी और काफी हतोत्साहित हो जाते हैं, (लेकिन) ईश्वर आपके साथ है। वह इस बात से हैरान नहीं है कि आप अभी किस स्थिति से गुजर रहे हैं, क्योंकि उसके पास पहले से ही आपको लिए एक प्लान है।” नताशा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो कहीं न कहीं हार्दिक संग उनके अलगाव की खबरों की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल अभी भी दोनों ने तलाक की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।

पढ़ें  जब मैंने कैच छोड़ा तो केएल राहुल ने मुझसे...अभिषेक पोरेल ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment