Aaj Ka Panchang 05 July 2024: आज है आषाढ़ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Sanchar Now
2 Min Read

आज आषाढ़ अमावस्या और शुक्रवार दोनों है. ऐसे में आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी के दीपक में केसर और 2 लौंग डालकर जलाएं.

मान्यता है इससे आर्थिक संकट दूर होता है.वहीं जो लोग पितृ दोष से पीड़ित हैं वो जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा में अर्घ्य दें, पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं. गरीबों को दान दें. इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में खुशहाली आती है.

आज के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें, इससे संकट दूर होता है. कालसर्प से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (5 July Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

5 जुलाई 2024 का पंचांग (5 July 2024 Panchang)

तिथि अमावस्या (5 जुलाई 2024, सुबह 04.47 – 6 जुलाई 2024, सुबह 04.26)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल सुबह 10.41 – दोपहर 12.26
सूर्योदय सुबह 05.29 – सुबह 07.23
चंद्रोदय सुबह 05.24 – रात 07.17, 6 जुलाई
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि मिथुन

5 जुलाई 2024 शुभ मुहूर्त (5 July Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.08 – सुबह 04.48
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.58 – दोपहर 12.54
गोधूलि मुहूर्त शाम 07.22 – शाम 07.42
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 – दोपहर 03.34
अमृत काल शाम 06.01 – रात 07.38
निशिता काल मुहूर्त रात 12.06 – प्रात: 12.46, 6 जुलाई

5 जुलाई 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 03.54 – सुबह 05.39
  • आडल योग – रात 11.51 – सुबह 04.06, 6 जुलाई
  • गुलिक काल – सुबह 07.13 – सुबह 08.57
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 सितंबर 2025 : आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय

अमावस्या तिथि पर विष्णु जी की पूजा की जाती है, साथ ही आज के दिन एक पीले धागे में 108 गांठ लगाकर उसे तुलसी के गमले से बांधते हैं, तो उस मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment