Aaj Ka Panchang: आज 28 सितंबर इंदिरा एकादशी का मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आश्विन 06, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 13, रबि-उल्लावल 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 50 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 58 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 38 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार इंदिरा एकादशी व्रत, गण्डमूल।

सूर्योदय का समय 28 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 48 मिनट से से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह में 7 बजे तक।
आज का उपाय : आज शनिदेव चालीसा का पाठ कम से कम 7 बार करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment