श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में हराकर रचा इतिहास, 27 सालों बाद हुआ यह कारनामा

Sanchar Now
3 Min Read

मेजबान श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में हराते हुए नया इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। 1997 के बाद श्रीलंका ने भारत को पहली बार वनडे सीरीज में हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंक ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवरों में 138 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रीलंका के लिए दुनित वेल्लालगे ने 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वेल्लालगे ने भारत के खिलाफ नया कीर्तिमान रच दिया। वेल्लालगे भारत के खिलाफ वनडे में एक से ज्यादा बार 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिया है। इससे पहले इस गेंदबाज ने 2023 में 5 विकेट भारत के खिलाफ चटकाए थे।

दूसरी तरफ, रोहित शर्मा सीरीज हारते ही शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने वाले महज तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड है।

श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारने वाले भारतीय कप्तान 

  • 1993- मोहम्मद अजहरूद्दीन
  • 1997- सचिन तेंदुलकर
  • 2024- रोहित शर्मा

भारत ने तीन मैचों में स्पिन के खिलाफ 27 विकेट गंवाए। मेन्स वनडे इतिहास में यह पहली बार है कि भारत ने एक ही सीरीज में स्पिन के खिलाफ 20 से अधिक विकेट खोए हैं, जिसमें सभी वैश्विक टूर्नामेंट या  द्विपक्षीय सीरीज शामिल हैं!

पढ़ें  Team India की जर्सी पर अब दिखेगा ड्रीम इलेवन का लोगो, Byju's की जगह बना टाइटल स्पॉन्सर

एक वनडे मैच में भारत ने स्पिन के खिलाफ गंवाए सबसे ज्यादा विकेट 

  • 10 बनाम SL, कोलंबो आरपीएस 2023
  • 9 बनाम SL, कोलंबो आरपीएस 1997
  • 9 बनाम SL कोलंबो आरपीएस 2024 (पहला वनडे)
  • 9 बनाम SL कोलंबो आरपीएस 2024 (दूसरा वनडे)
  • 9 बनाम SL, कोलंबो आरपीएस 2024 (तीसरा वनडे)

भारत द्वारा स्पिन के खिलाफ खोए 27 विकेट द्विपक्षीय वनडे सीरीज (अधिकतम 3 मैच) में किसी भी टीम द्वारा खोए गए सबसे ज्यादा विकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड है। पहला मैच टाई होने के बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस सीरीज में हार की बड़ी वजह बने बल्लेबाज जो श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment