विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप की सगाई! जानें कब लेंगे सात फेरे

Sanchar Now
3 Min Read

 फिल्म इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं. कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है. जब से खबर सामने आई है तभी से रश्मिका और विजय के फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. सगाई के लिए रश्मिका और विजय को उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. सगाई की खबरों के बीच कपल की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?

कब होगी शादी?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप शादी कर ली है. इसके साथ ही विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है और ना ही कोई फोटो सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय फैमिली की मौजूदगी में ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाना चाहते हैं.

कब से कर रहे डेट?

रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कपल ने पब्लिकली कभी भी इस बात को नहीं माना है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अक्सर दोनों को इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में साथ देखा जाता है. इसके साथ ही पहले भी खबरें थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रश्मिका और विजय का नाम साल 2018 में एक साथ जुड़ा था, जब इनकी ‘गीता गोविंदम’ थिएटर्स में सुपरहिट साबित हुई थी.

पढ़ें  अजीत अगरकर की हुई चांदी, तीन ICC ट्रॉफी जीतने पर BCCI देगी बड़ा इनाम; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिवाली पर रिलीज होगी रश्मिका की फिल्म

‘गीता गोविंदम’ के बाद रश्मिका और विजय ‘डियर कॉमरेड’ मूवी में दिखाई दिए थे जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें और तेज हो गई थी. रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रश्मिका के साथ-साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment