घोर अनर्थ! माता पार्वती के साथ मिया खलीफा की तस्वीर के हॉर्डिंग, मच गया बवाल

Sanchar Now
2 Min Read

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक धार्मिक उत्सव के लिए लगाए गए होर्डिंग को लेकर विवाद हो गया है। इस होर्डिंग में पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई दी। यह यह होर्डिंग ‘आदि’ उत्सव के लिए था, जो तमिलनाडु के मंदिरों में देवी अम्मान (पार्वती) की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह उत्सव आमतौर पर गांवों में भव्य होता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद बवाल मच गया। पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

बता दें कि, तमिलनाडु में आदि उत्सव भव्य धार्मिक उत्सव है। इन भव्य योजनाओं के तहत कुरुविमलाई के नागथम्मन और सेलियाम्मन मंदिरों में उत्सव की रोशनी के साथ होर्डिंग्स लगाए गए थे।इनमें से एक होर्डिंग तब वायरल हो गया जब मिया खलीफा की तस्वीर देवताओं की तस्वीरों के साथ दिखाई दी। होर्डिंग में देखा जा सकता है कि मिया खलीफा की तस्वीर को होर्डिंग्स में एडिट करके लगाया गया है।

इस होर्डिंग्स में मिया खलीफा दूध का बर्तन सिर पर उठाए हुए है। इसे स्थानीय भाषा में ‘पाल कुडम’ कहा जाता है। उत्सव में पारंपरिक प्रसाद का एक हिस्सा है। होर्डिंग की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतार लिया। फिलहाल तस्वीर हटने के बाद इलाके में शांति है।

पढ़ें  परेश रावल की 'हेरा फेरी 3' में वापसी!, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब लोग आपसे प्यार...
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment