जिम्स में अत्याधुनिक टीबी लेब का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। सोमवार को ग्रेटर नोएडा की राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संवर्धन एवं दवा संवेदनशीलता परीक्षण टीबी लैब का लोकार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिम्स में चल रही यूपी स्टेट टॉक्स फोर्स की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस टीबी लैब में अंत्य आधुनिक उपकरण व तकनीक के बल पर टीबी की अलग-अलग तरह की जांच 2 घंटे में हो जाएगी।

सोमवार को जिम्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सौरभ श्रीवास्तव ने पौधा भेंट कर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत किया। उसके बाद जिम्स निदेशक कार्यालय में पदाधिकारी व अतिथियों के साथ बैठक हुई। बैठक में डिप्टी सीएम के साथ गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर सहित जिम्स के निदेशक व अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविंद्र सिन्हा मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा की जिम्स पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ विनम्रता से पेश आए। जिससे संस्थान पर मरीजों के भरोसे के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। इसके साथ ही निदेशक द्वारा संस्थान को एसजीपीजीआई और एम्स के समक्ष बनाए जाने के अनुरोध पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए शीघ्र ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूपी स्टेट टॉक्स फोर्स की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए टैक्स फोर्स के सदस्यों को टीबी के खात्मे के बारे में सुझाव दिए और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही बृजेश पाठक ने जिम्स हॉस्पिटल को उच्च स्तर का संस्थान के रूप में विकसित करने में शासन का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पढ़ें  भोला रावल के प्राचीन मंदिर व तालाब का होगा जीर्णोद्धार, एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गांव का भ्रमण कर दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ने देश में टीबी बीमारी के खात्मे एवं रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की जिम्स हॉस्पिटल में टीबी लैब की स्थापना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लैब की स्थापना से गौतम बुद्ध नगर व आसपास के जिलों के लोगों को टीबी बीमारी संबंधी समस्त प्रकार की जांच की सुविधा जिम्स में मिल सकेगी। जिसके लिए पहले आगरा या अलीगढ़ में जाना पड़ता था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment