प्रेम प्रसंग में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को मारी गोली, दोनों की हुई मौत

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। दादरी स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए थर्ड ईयर के सोशलॉजी के छात्र ने प्रेम प्रसंग में छात्रा को गोली मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया और फिर अपने हॉस्टल में जाकर खुद को भी गोली मार ली। छात्र और छात्रा के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था यूनिवर्सिटी में b.a. फाइनल ईयर के सभी छात्रों की छुट्टी हो गई थी और आज सभी को अपने घर के लिए रवाना होना था उसी दौरान छात्र और छात्रा अपने अपने हॉस्टल से डाइनिंग हॉल के पास पहुंचे जहां पर कुछ देर उन्होंने बात की और उसके बाद छात्र ने पिस्टल निकालकर छात्रा को गोली मार दी और फिर अपने हॉस्टल में जाकर अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली आनन-फानन में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने घायल छात्रा को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को घटना से पहले छात्र और छात्रा दोनों अपने-अपने हॉस्टल से डायनिंग हॉल के पास दोपहर 1:30 बजे  पहुंचे। वहां पर 5 मिनट तक दोनों ने बात की उसके बाद फिर दोनों गले मिले और फिर छात्र ने पिस्टल से छात्रा को दो गोली मारी और वहां से अपने हॉस्टल चला गया। अपने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्र और छात्रा को यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा मृतक नेहा चौरसिया जो ओम नगर कानपुर की रहने वाली हैं वही छात्र का नाम अनुज है जो सोनगढ़ धनोरा मंडी अमरोहा का रहने वाला है।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण में 10 फ़ीसदी भुगतान पर ही खरीदार को मिलेगा मालिकाना हक, बिल्डर की मनमानी पर लगेगी रोक

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों छात्र छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है वहीं मौके पर जांच में जुट गई है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था वही अभी कुछ दिनों पहले से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी b.a. थर्ड ईयर का सेमेस्टर समाप्त होने के बाद आज सभी को अपने-अपने घर जाना था।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि दादरी के पास स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में b.a. थर्ड ईयर के छात्र ने पहले छात्रा को गोली मारी। स्कूल प्रबंधन ने घायल छात्रा और छात्र को घायल अवस्था में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचायत नामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों को सूचित कर दिया है।

 

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment