कार का टायर फटने से हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, मंगेतर जोड़े समेत तीन की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

प्रतापगढ़। प्रयागराज से भक्तिधाम मनगढ़ जा रही कार अगला टायर फटने से हाईवे पर हथिगंवा फूलमती धाम के पास अनियंत्रित कार सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे में मंगेतर जोड़े समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गम्भीर हालत में एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर बदहवास परिजन कुण्डा पहुंचे। रोडवेज चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

लखनऊ – प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस प्रयागराज की तरफ जा रही थी। सामने से भक्तिधाम मनगढ़ कार आ रही थी। हथिगंवा थाना क्षेत्र के फूलमती धाम के पास बिसहिया में कार का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे अनियंत्रित हो कर सामने आ रही रोडवेज बस से भिड़ गई। कार चला रहे मलाकराज रामबाग, कीडगंज प्रयागराज के 25 वर्षीय अनुज गोस्वामी पुत्र प्रेम गोस्वामी की कटरा कर्नलगंज, प्रयागराज के बंटी गोस्वामी की बेटी 22 वर्षीय वैष्णवी की सोमवार को सगाई हुई थी। मंगलवार की शाम अनुज व उनकी मंगेतर,बहन की 12 वर्षीय बेटी गुनगुन पुत्री रंजीत छतनाग,झूंसी, प्रयागराज, परिवार की 40 वर्षीय अनीता गोस्वामी व 35 वर्षीय प्रतीक्षा गोस्वामी पत्नी रंजीत गोस्वामी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।

हादसे की सूचना पर एसओ नन्दलाल सिंह मयफोर्स,उसके बाद सीओ अजीत सिंह पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को जेसीबी और कटर की मदद से बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कुण्डा लाया गया। जिसमें अनुज,वैष्णवी और गुनगुन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। एसओ नन्दलाल सिंह ने बताया कि कार में मिले पैन कार्ड की मदद से परिजनों को खबर दी गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment