ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में दुष्कर्म का मामला: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का गंभीर मामला सामने आया है. बच्ची जिसे अपना मुंहबोला मामा कहती थी, वही उसे घूमने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया. आरोप है कि जंगल में आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गया.

देर रात जंगल में बच्ची के घायल हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जंगल में ले जाकर की दरिंदगी

एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, बच्ची अपनी ननिहाल आई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जिसे बच्ची मुंहबोला मामा कहती थी, उसे घूमने के बहाने बाइक पर अपने साथ ले गया. वह बच्ची को जंगल की तरफ ले पहुंचा, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को उपचार के लिए भिजवाया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बच्ची कहती थी मुंहबोला मामा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्ची के असली मामा का दोस्त था. इसी परिचय के चलते बच्ची उसे मुंहबोला मामा कहकर बुलाती थी. आरोपी ने बच्ची के इसी भरोसे का फायदा उठाया और उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.

पढ़ें  नोएडा पुलिस ने चार करोड़ का गांजा कराया नष्ट, 149 मामलों में पकड़ा था करीब 843 किलोग्राम अवैध नशा

एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment