ग्रेटर नोएडा में प्लॉट के नाम पर पति-पत्नी ने की 88 लाख की धोखाधड़ी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में प्लॉट के नाम पर 88 लाख रूपए हड़पने वाले दंपति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दंपति ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लॉट देने के नाम पर पीड़ित से 88 लाख रुपए ले लिए और फिर उसके नाम प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई लेकिन पुलिस के द्वारा सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, पीड़ित विनोद कुमार जेपी ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। विनोद कुमार ने एक प्लॉट लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर नीरज से मुलाकात की। जिसके बाद नीरज ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक प्लॉट पीड़ित को बताया और उसकी प्लॉट मालिक से बातचीत की। इसके बाद पीड़ित ने प्लॉट के लिए 88 लाख रुपए प्लॉट मालिक दंपति को दे दिए। लेकिन उसके बाद भी आरोपियों ने उसके नाम प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने खुद के साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत दनकौर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की।

पीड़ित विनोद कुमार ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 स्थित प्लॉट नंबर 021 क्षेत्रफल 200 मीटर प्लॉट लेने के लिए सेक्टर चाई 5 निवासी दंपति शिखा छिब्बर व उसके पति सुरेंद्र छिब्बर से मुलाकात की। उसके बाद दोनों पक्षो में इस प्लॉट को लेकर 88.43 लाख में सौदा तय हुआ। इसके बाद पीड़ित ने प्लॉट का एग्रीमेंट करते हुए कई बार में आरोपी दंपति को प्लॉट की कीमत 88 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद जब पीड़ित ने आरोपी दंपति से प्लॉट की रजिस्ट्री करने की बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया। रुपए मांगने पर आरोपियों के द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट की गई और उसे घर से भगा दिया गया इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पढ़ें  गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चौंपियनशिप का आगाज़, विजेंदर सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

पीड़ित जब प्लाट देखने सेक्टर 25 जा रहा था तो आरोपियों ने अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने दनकौर पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आज मंगलवार को दनकौर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment