बैंककर्मी के कहने पर महिला टीचर ने रिटायर बैंक मैनेजर को फंसाया, फिर मिलने के लिए बुलाकर मार डाला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. बैंक मैनेजर को हनी ट्रैप में फंसाया गया था. इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में एक महिला और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना उस वक्त सामने आई जब थाना मैनाठेर इलाके पुलिस को मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध लास बरामद हुई थी.

जाकनारी के मुताबिक पुलिस ने जब लाश के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि मृतक मझौला इलाके की मानसरोवर कॉलोनी का रहने वाला है. शख्स की पहचान रिटायर्ड बैंक मैनेजर वीर सिंह के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों के जब यह पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

पुलिस ने इस पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी. इस मामले में एसपी देहात संदीप मीणा ने बताया कि वीर सिंह बैंक से रिटायर थे. उन्ही के साथ बैंक में काम करने वाले मनोज के साथ लोन दिलाने की बात पर उनका विवाद चल रहा था. वीर सिंह ने मनोज की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की थी. इसी वजह से मनोज ने वीर सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया.

बाला नाम की महिला टीचर के साथ मनोज ने प्लान बनाया और वीर सिंह को फंसा लिया. बाला नाम की टीचर ने उन्हें हाइवे पर बुलाया. जब वीर सिंह वहां पर पहुंचे तो मनोज ने अपने एक अन्य साथी अनिल के साथ मिलकर वीर सिंह को दबोच लिया. इसके बाद मनोज ने वीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों के पास से डेबिट कार्ड, वसीयत के कागज, चेक, कत्ल में इस्तेमाल की गई रस्सी समेत एक कार भी बरामद की है.

पढ़ें  शादी के बिना भी कपल रह सकते हैं साथ… संभल के जोड़े के हक में कोर्ट का फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment