ग्रेटर नोएडा में बारिश के कारण एक मकान गिरा, परिवार के कई लोग दबे

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida House collapses: जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में वर्षा के चलते एक मकान गिर गया। जिस समय मकान गिरा परिवार के सात लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसें में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जारचा गांव में मजदूरी करता है पीड़ित

ग्रामीणों के मुताबिक जारचा गांव में शैफाली अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह तेज वर्षा के चलते वैशाली का गाटर पत्थर का मकान गिर गया।

दादरी के एक अस्पताल में चल रहा सबका इलाज

हादसें में शैफाली, उसकी पत्नी, बुआ शकीला और शैफाली के चार बेटे दब गए। हादसें में शैफाली, उसकी बुआ शकीला और दो बेटे शान और आलीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार दादरी के एक अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें  देवरिया में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment