रबूपुरा में मुस्लिम ढाबे पर रोटी में थूकने का वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar now। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में ढाबे पर तंदूर में रोटी बनाने वाला मुस्लिम युवक रोटियां बनते समय उन पर थूक रहा है उसके बाद रोटी को तंदूर में लग रहा है। ढाबे पर खाना खाने वाले व्यक्तियों ने युवक की वीडियो बना ली यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, रबूपुरा कस्बे के ए वन चिकन कॉर्नर होटल पर तंदूर में रोटी बनाते समय रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रबूपुरा पुलिस ने आरोपी रबूपुरा निवासी चांद को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक होटल पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और रोटी बना रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल पर रोटी बनाने वाले खानसामा का नाम चांद है जो रबूपुरा कस्बे के रहने वाला है।

रबूपुरा कस्बे में महाराणा प्रताप चौराहे के पास ए वन चिकन कॉर्नर नाम से एक मुस्लिम होटल है उसी के बराबर में संगम नाम से शाकाहारी होटल है। जानकारों ने बताया की रात में कुछ लोग खाना खाने आए और उन्होंने आरोपी युवक को तंदूर पर रोटी बनाते समय थूकते हुए देखा। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो बना रहे शख्स ने दावा किया है कि वह रोटी बनाते समय उसे पर थूक रहा है। इस वीडियो को वायरस होते ही रबूपुरा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और रोटी बनाने वाले चंद नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें  विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो बनाने वालों ने खुद को बताया भाजपा का नेता

वहीं घटना के बारे में वहां मौजूद मोहम्मद सादाब ने बताया कि रात में कुछ लोग यहां पर खाना खाने आए थे। वो शराब के नशे में थी और खुद को भाजपा का नेता बता रहे थे। उसके बाद उन्होंने कुछ वीडियो बनाई और वीडियो बनाने के बाद रोटी में थूकने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। उसी के बाद वह लोग झगड़ा करने के बाद यहां से चले गए जाते समय उन्होंने खाने के भी रुपए नहीं दिए थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment