Noida में दबंगों ने की JP Hospital के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, महिला स्टाफ को भी धकेला, 2 लोग गिरफ्तार

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। नोएडा में सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और महिला स्टाफ से मारपीट व अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 19 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा था कि दो युवक एक सुरक्षा गार्ड लिफ्ट के पास खड़े हैं। कुछ देर में एक युवक ने सुरक्षा गार्ड को लात मारकर लिफ्ट से बाहर धकेल दिया।

महिला सुरक्षाकर्मी को भी दिया धक्का

जब एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बचाने की कोशिश करती है, तो वह उसे भी धक्का देते हैं। फेंक देते हैं। फिर युवक महिला कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड को लात-घूसों से पीटते है। वहां मौजूद लोग बीच-बचाव कराते हैं, लेकिन युवक नहीं मानते हैं।

ये हुए गिरफ्तार

जेपी हॉस्पिटल में मारपीट करने वाले दोनों आरोपितों अक्षय सहगल (33 उम्र) पुत्र राजीव सहगल निवाली एफ-61 जगत पुरी परवाना रोड थाना जगतपुरी दिल्ली, वैभव सहगल (27 उम्र) पुत्र राकेश सहगल निवासी 9213 पाम टावर सैक्टर 108 नोएडा थाना सैक्टर 39 नोएडा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  आंधी-तूफान देख भाग रही थी... तभी 22वीं मंजिल से गिरी ग्रिल, धड़ से अलग हो गई गर्दन; खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment