यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी टोल दरें

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। Yamuna Expressway Toll Charges यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेसवे पर सफर 12 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।

New Toll Rates यमुना प्राधिकरण की ओर से 82वीं बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

यमुना प्राधिकरण की 82वीं बैठक में लिया गया फैसला

Yamuna Epressway Toll Rates Increased यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक वृद्धि की है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी होने में विलंब के कारण इसे दो अक्टूबर की अर्द्ध रात्रि से लागू किया गया है।

नई टाेल दरों के लागू होने से एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इसके हिसाब से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्जाला प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से टोल दर वृद्धि का आदेश मिलने के बाद नई दरों को बुधवार अर्द्ध रात्रि से लागू कर दिया गया है।

पढ़ें  नोएडा फर्जी पुलिस थाना कांड, वीडियो कॉल कर NRI लोगों को ठगते थे, हुए बड़े खुलासे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment